मोदी सरकार में 33 नए चेहरों की एंट्री: जानें किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय

मोदी सरकार में 33 नए चेहरों की एंट्री: जानें किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय



दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नई कैबिनेट में कई नए चेहरों को शामिल किया है, जिनमें छह पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। बीजेपी की तरफ से 25 नए चेहरों को मंत्री पद दिया गया है, जबकि सहयोगी दलों से आठ नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है। आइए जानते हैं मोदी सरकार में पहली बार मंत्री बनने वाले नेताओं की सूची।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए अपनी टीम बना ली है। मोदी कैबिनेट में 30 मंत्री शामिल होंगे, जो अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा, अन्य सांसदों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री का पद दिया गया है। मोदी 3.0 में कई ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं, जिनमें कई बीजेपी और सहयोगी दलों के सांसद शामिल हैं।

गौरतलब है कि पांच सांसदों को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री का पद दिया गया है, जबकि 36 सांसद राज्य मंत्री का कार्यभार संभालेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री ने अपनी कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) में कोई बदलाव नहीं किया है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बड़े फैसले लेती है। आइए देखते हैं वो नए चेहरे, जो मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

 बीजेपी के नए चेहरे जिन्हें मिला मंत्री पद

1. शिवराज सिंह चौहान - कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री

2. मनोहर लाल - आवास और शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्री

3. सुरेश गोपी - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्रालय में राज्य मंत्री

4. सुकांत मजूमदार - शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

5. कमलेश पासवान - ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

6. दुर्गादास उइके - जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

7. राज भूषण चौधरी - जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री

8. सतीश चंद्र दुबे - कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा खान मंत्रालय में राज्य मंत्री

9. संजय सेठ - रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

10. सी. आर. पाटिल - जल शक्ति मंत्री

11. भागीरथ चौधरी - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

12. हर्ष मल्होत्रा - कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

13. वी. सोमन्ना - जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

14. सावित्री ठाकुर - महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

15. जाधव प्रतापराव गणपतराव - आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

16. कीर्तिवर्धन सिंह - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री

17. तोखन साहू - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

18. भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा - भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री

19. निमुबेन जयंती भाई बंभानिया - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री

20. मुरलीधर मोहोल - सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री

21. पबित्रा मार्गेरिटा - विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री


 सहयोगी दलों के नए चेहरे जिन्हें मिला मंत्री पद

22. बंडी संजय कुमार - गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री

23. रवनीत सिंह - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

24. जुएल ओराम - जनजातीय मामले के मंत्री

25. शांतनु ठाकुर - बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री

26. एच. डी. कुमारस्वामी - भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री

27. जीतन राम मांझी - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

28. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह - पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री

29. किंजरापु राममोहन नायडू - नागरिक उड्डयन मंत्री

30. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी - ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री तथा संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री

31. राम नाथ ठाकुर - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री

32. जयंत चौधरी - कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री

33. चिराग पासवान - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री


Rangin Duniya

ranginduniya.com is a Professional Lifestyle, Health, News Etc Platform. Here we will provide you only interesting content, which you will like very much. We're dedicated to providing you the best of Lifestyle, Health, News Etc, with a focus on dependability and Lifestyle. We're working to turn our passion for Lifestyle, Health, News Etc into a booming online website. We hope you enjoy our Lifestyle, Health, News Etc as much as we enjoy offering them to you.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

INNER POST ADS

Follow Us