राजगढ़। हाल के दिनों में हृदयाघात के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। कभी स्कूल में प्रार्थना करते बच्चों को तो कभी खेल के मैदान में युवाओं को हृदयाघात हो रहा है। उज्जैन के कथावाचक गोपाल कृष्ण महाराज को भजन गाते समय हृदयाघात हुआ और उनका निधन हो गया।
मध्यप्रदेश का राजगढ़। आज पंडित गोपाल कृष्ण भारद्वाज आश्रम में कथा कर रहे थे। भजन गाते वक्त वे व्यास पीठ पर गिरे और मौत हो गई...#heartattack pic.twitter.com/7Ydt2LRoBZ
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) July 24, 2024
उज्जैन के गोपाल कृष्ण महाराज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजगढ़ आए थे। वे यहां अपने गुरु की समाधि स्थल पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने आए थे। भजन के दौरान, गोपाल कृष्ण महाराज श्रद्धालुओं को भक्ति में डूबा रहे थे जब अचानक वे गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें हृदयाघात हुआ था।
गोपाल कृष्ण महाराज की अचानक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके पार्थिव शरीर को उज्जैन लाया गया, जहां उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। घटना के समय महाराज 'मीठे रस से भरियो राधा रानी' भजन सुना रहे थे, जिस पर श्रद्धालु मग्न होकर नाच रहे थे, और उसी समय उन्हें हृदयाघात हुआ।